21 May 2020 04:34 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जेल रोड़ से क्वॉरन्टाइन सेंटर लाए कुछ संदिग्धों ने खाने को लेकर हंगामा शुरू कर दिया है। ये लोग खाने को लेकर हंगामा कर रहे हैं। वहीं विभाग की ओर से आरोप है कि कुछ लोग जानबूझकर लगातार ड्यूटी कर रहे कर्मियों को परेशान कर रहे हैं। आज करीब एक बजे जेल रोड़ क्षेत्र से सुनार, जैन व अन्य समुदाय के संदिग्धों को क्वॉरन्टाइन किया गया था। आरोप है कि यहीं से एक दो युवकों ने बिसलेरी व अच्छे खाने की डिमांड कर दी थी। अधिकारियों का कहना है कि वे लोग मौके पर साढ़े दस ग्यारह बजे गये, लेकिन इनको एक बजे आशीर्वाद भवन लाए। इस बीच सबको खाने का मौका दिया गया और सभी अपने घरों से खाना खाकर आए थे। यहां भी सिर्फ दो युवकों द्वारा हंगामा किया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि वे लोग आमजन की सुरक्षा के लिए हर रोज खुद की जान खतरे में डालकर ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन कुछ युवक जानबूझकर असहयोग कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM