27 February 2020 09:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के रविन्द्र रंगमंच में कार्यक्रम के दौरान वीआईपी को आतंकवादियों द्वारा किडनैप करने की सूचना जयपुर से मिली। सूचना मिलती ही पुलिस ने रविन्द्र रंगमंच को दस मिनट में घेर लिया। एडीएम सिटी सुनीता चौधरी के नेतृत्व में प्रशासन व एएसपी पवन मीणा के नेतृत्व में शहर के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। क्विक रेस्पोंस टीम को पहुंचने में थोड़ा समय लगा। इस दौरान फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस आदि सब सेवाएं मौके पर पहुंच गई। पीबीएम को अलर्ट किया गया। फायरिंग भी हुई बताते हैं। शाम 6-57 बजे शुरू हुआ अॉपरेशन सफलतापूर्वक 7-58 बजे पर खत्म हुआ। तब पता चला कि यह मॉकड्रिल का अभ्यास था।
RELATED ARTICLES
31 May 2020 10:02 PM