14 September 2024 11:28 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सड़कों पर लापरवाही व अत्यधिक गति से वाहन चलाने की वजह से आए दिन नागरिकों की अकाल मृत्यु हो रही है। बीती रात जयपुर रोड़ हाइवे नौरंगदेसर में हुई भीषण सड़क दुघर्टना में तीन की मौत हो गई, वहीं 4 घायल हो गए। घटना बीती रात 11 बजे की है।
नापासर थानाधिकारी जसवीर कुमार के अनुसार कैंपर व ऑल्टो कार में भिड़ंत हुई। जिसमें कालूबास श्रीडूंगरगढ़ निवासी 45 वर्षीय मनोज सोनी पुत्र बाबूलाल सोनी व आडसर बास, श्रीडूंगरगढ़ निवासी 75 वर्षीय कल्याण दत्त पुत्र सीताराम सोनी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। अन्य को पीबीएम के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। रास्ते में मात्र 6 माह के बच्चे आडसर निवासी पारस पुत्र रमेश सोनी की भी मृत्यु हो गई।
बता दें कि 5-6 माह पूर्व जिस घर में पारस के जन्म की खुशियां मनाई गई थी, आज उसी घर में उस मासूम के जाने का मातम मनाया जा रहा है। मृतक आपस में रिश्तेदार ही बताए जा रहे हैं। अगर ये वाहन नियंत्रित गति व सावधानी पूर्वक चलाए जाते तो इतना दुखद हादसा ना होता।
ख़बरमंडी न्यूज़ आप सभी से अपील करता है कि जब भी वाहन चलाएं, नियंत्रित गति में सावधानी पूर्वक चलाएं। आपकी थोड़ी सी लापरवाही आपके लिए जानलेवा होने के साथ साथ दूसरों का परिवार उजाड़ने का काम भी कर सकती है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
03 October 2023 02:46 PM