23 January 2021 06:02 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इंस्पेक्टर महेंद्र दत्त शर्मा को कोटगेट थाना क्षेत्र की कानून व्यवस्था संभालने का प्रभार दिया गया है। हालांकि उनका नाम भी थानेदार की दौड़ में चल रहा है, लेकिन फिलहाल थानाधिकारी का नाम तय नहीं हुआ है। शर्मा ने बताया कि लड़खड़ाती कानून व्यवस्था को देखते हुए मौखिक आदेश पर उन्हें केवल कानून व्यवस्था ड्यूटी पर लगाया गया है। ऐसे में थानाधिकारी के नाम पर सस्पेंस बना हुआ है। बता दें कि कोटगेट थानाधिकारी की दौड़ में कमला पूनिया, महेंद्र दत्त शर्मा व मजीद खान का नाम चल रहा है। बता दें कि किसी भी समय थानाधिकारी के नाम पर भी मुहर लग सकती है।
RELATED ARTICLES
13 March 2020 09:27 PM