08 November 2020 11:25 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लुधियाना व अमृतसर का सफर आसान बनाने की मांग शहर के प्रबुद्धजनों द्वारा की गई है। बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, यात्री सेवा समिति अध्यक्ष रामकिशोर रावत, कार्यकारी अध्यक्ष नरेश मित्तल व डॉ एस एन हर्ष ने संयुक्त रूप से यह मांग उठाई है। इन प्रबुद्धजनों ने रेल मंत्री पीयूष गोयल सहित महाप्रबंधक उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर व दिल्ली को ईमेल के माध्यम से पत्र प्रेषित अमृतसर से बीकानेर आने जाने के लिए स्वीकृत हमसफ़र एक्सप्रेस चालू करने की मांग की है। पचीसिया के अनुसार यह रेलगाड़ी गत वर्ष स्वीकृत हो गई थी, जिसे उत्तर रेलवे साप्ताहिक संचालित करने वाला था। बताया जा रहा है कि एक वर्ष हो जाने पर भी यह रेलगाड़ी शुरू नहीं की गई है। ऐसे में आम नागरिकों सहित व्यापार आदि के काम से लुधियाना व अमृतसर जाने आने वाले यात्रियों को असुविधा हो रही है। उल्लेखनीय है कि अगर यह रेल शुरू हो जाए तो इससे व्यापारियों को विशेष तौर पर फायदा मिलेगा। वहीं वर्तमान में सर्दियों से जुड़े कपड़ों की खरीददारी भी लुधियाना से हो रही है। ऐसे में इसे शीघ्र शुरू कर दिया जाए तो छोटे बड़े व्यापारियों को कोरोना काल में व्यापारिक यात्रा करने में आसानी रहेगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM