02 August 2020 01:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दंतौर पुलिस ने डोडा पोस्त सहित 54 वर्षीय पुरुष को गिरफ्तार किया है। बीती रात दंतौर थानाधिकारी चंद्रभान चोटिया पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बाईपास पर देवीलाल उर्फ पप्पू पुत्र रामप्रताप जाट पर शक हुआ। तलाशी ली तो कट्टे में डोडा मिला। मादक पदार्थ की वजह 18 किलो है। आरोपी मूलतः पूगल का व वर्तमान में दंतौर रहता है। थानाधिकारी चंद्रभान ने बताया कि आरोपी का कहना है कि वह यह माल खुद के खाने के लिए लाया था। वहीं पूर्व का भी इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
RELATED ARTICLES
23 April 2020 03:12 PM