15 July 2025 01:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर एसीबी ने बीकानेर कोर्ट के एक सरकारी वकील को रंगे हाथों धर दबोचा है। आरोपी की पहचान एडवोकेट जगदीश रैण के रूप में हुई है। एसीबी के अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक एससी एसटी कोर्ट के विशेष लोक अभियोजक (पीपी) को पांच सौ रूपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों धर दबोचा गया है।
एसीबी के अनुसार आरोपी ने रावताराम नाम के व्यक्ति से पांच सौ रूपए की रिश्वत ली। ख़बर लिखने तक कार्रवाई चल रही थी।
बता दें कि हर बार सरकार लोक अभियोजक की नियुक्ति करती है। एडवोकेट जगदीश रैण को कुछ माह पूर्व ही लोक अभियोजक बनाया गया था। एसीबी की इस कार्रवाई ने कोर्ट में हड़कंप मचा दिया है।
RELATED ARTICLES
13 June 2021 02:18 PM