26 March 2022 11:24 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई लिमिटेड ने अपने उपभोक्ताओं की समस्याओं के निराकरण हेतु जन सुनवाई आयोजित की। जनसुनवाई शुक्रवार को पब्लिक पार्क स्थित कार्यालय में सुबह 10 बजे शुरू हुई। जनसुनवाई में पहुंचे सात उपभोक्ताओं की समस्या को मौके पर ही सुलझा दिया गया। इस दौरान चार तकनीकी शिकायतों का भी मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
कंपनी के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि जनसुनवाई में नये कनेक्शन, पोल शिफ्टिंग, बिल संबंधी मामले आए। गणपति शॉपिंग मॉल में मीटरों की शिफ्टिंग का मामला आया। टीम भेजकर सभी दुकानों के मीटर शिफ्ट कर दिए गए। दरअसल, मॉल में पिछले दिनों आग लग गई थी, जिसके बाद मीटर शिफ्टिंग की मांग उठी।
इस दौरान कमर्शियल हैड अचिंत्य गोस्वामी, सीआरएम हैड अर्पण दत्ता, विजिलेंस हैड प्रमोद वर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बता दें कि बीकेईएसएल हर माह के तीसरे शुक्रवार को जनसुनवाई करती है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM