14 August 2020 11:06 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर कोर्ट के वकील अब 31 अगस्त तक अपनी सेवाएं नहीं देंगे। बीकानेर बार एसोसिएशन ने यह निर्णय लिया है। बार का कहना है कि पिछले करीब एक माह से प्रतिदिन साठ-सत्तर या कभी अधिक कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं। वहीं कोर्ट के चार न्यायिक अधिकारियों सहित पांच सात वकील भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। ऐसे में अब कोर्ट आकर पैरवी करना उचित नहीं होगा। बार अध्यक्ष अजय पुरोहित के अनुसार अधिक उम्र के वकीलों को तो गाइडलाइंस के अनुसार निकलने की ही मनाही है वहीं युवा वकील भी मानसिक रूप से तैयार नहीं है। इसके अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का ज्ञान अधिक उम्र के वकीलों को नहीं है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टि से 14 से 31 अगस्त तक वकील पैरवी नहीं करेंगे। हालांकि अति आवश्यक मामलों व कोविड 19 के तहत जिन मामलों को हाइकोर्ट अथवा सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के निर्देश दे रखे हैं तथा जमानत आदि अतिआवश्यक मामलों में वकील चाहें तो पैरवी कर सकते हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
08 October 2022 10:34 PM