24 May 2020 10:01 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ईमानदार व दबंग पुलिस ऑफिसर विष्णुदत्त विश्नोई का शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। आख़िर, परिजनों द्वारा सीआईडी सीबी से जांच की सहमति बनने पर पुलिस सम्मान के साथ विष्णु का शव सुपुर्द किया गया। इस दौरान आईजी जोस मोहन, कलेक्टर संदेश नायक, एसपी तेजस्वनी गौतम सहित राजेंद्र राठौड़, राहुल कस्वां आदि ने विष्णु को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद शव रायसिंहनगर के लूणेवाला भेज दिया गया। लूणेवाला विष्णु का पैतृक गांव है, जहां पिता सहित सभी परिजन रहते हैं। वहीं पत्नी बच्चे बीकानेर व्यास कॉलोनी रहते हैं, जो सभी गांव ले जाए जा चुके। विष्णु के शव का लूणेवाला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
13 November 2022 10:35 PM