06 January 2026 08:17 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के गंगाशहर स्थित जैन कॉलेज ग्राउंड में आज बीकानेर कला महोत्सव सीजन-2 का शुभारंभ हो गया है। यहां दिनभर आर्ट एंड कल्चर फेयर के साथ विभिन्न कार्यक्रम होंगे। वहीं प्रतिदिन शाम को मेगा मून लाइट शो होंगे। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से जादू शो, कठपुतली शो व ट्रेडिशनल गेम्स का खिळखोळिया ग्राउंड व ओपन स्टेज विशेष आकर्षण रहेगा। साथ ही मोरचंग, भपंग, कमायचा, अलगोजा व माटा जैसे लुप्त वाद्य यंत्र सुनने को मिलेंगे। आर्ट एंड कल्चर फेयर व आर्ट गैलरी में खरीददारी की जा सकेगी। 6 जनवरी को विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित दोपहर तीन बजे युवा संवाद व शाम 4 बजे मुशायरा भी आयोजित होगा।
रंगत फाउंडेशन के संस्थापक रोशन बाफना ने बताया कि 6 जनवरी यानी आज शाम 6 बजे से 10 बजे तक होने वाले मेगा मून लाइट शो में मिस्टर राजस्थान ट्रेडिशनल प्रतियोगिता के साथ राष्ट्रीय कवि सम्मेलन व विशेष जादू शो होगा। राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में भारत के जाने माने कवि स्वयं श्रीवास्तव, मनु वैशाली व वरुण आनंद कविताएं सुनाएंगे। वहीं इंडियाज गोट टैलेंट फेम जादूगर इमरान का जादू जबरदस्त चलेगा। इस दौरान बीकानेर की जानी मानी हस्तियां भी कार्यक्रम में शामिल होंगी। दिन के कार्यक्रमों के साथ रात्रिकालीन कार्यक्रमों में भी एंट्री फ्री रहेगी। हालांकि वीआईपी पास धारकों को प्राथमिकता दी जाएगी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 November 2023 06:27 PM