07 December 2020 08:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बाबरी मस्जिद विध्वंस की बरसी को बजरंग दल ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। बजरंग दल विभाग संयोजक दुर्गा सिंह शेखावत के नेतृत्व में तुलसी सर्किल स्थित रामकृष्ण मंदिर को पुष्पों से सजाया गया। वीरों की याद में 101 दीप प्रज्जवलित किए गए। इस दौरान प्रभु श्रीराम, कृष्ण व हनुमान की आरती की गई। कार्यक्रम में कोठारी बंधुओं को भी श्रृद्धांजलि अर्पित की गई।
बता दें कि शरद व राम कोठारी इस आंदोलन में शहीद हो गए थे। कार्यक्रम में दुर्गासिंह शेखावत सहित दल के सह संयोजक विक्रम सिंह रावत, योगेश जांगिड़, गौरक्षा प्रमुख जीतू राजपुरोहित, विहिप के धर्मेंद्र सारस्वत, सुरजमाल सिंह, नीमराना सूरज प्रकाश राव,सुंदर गहलोत, विक्रम सिंह, भवानी सिंह, प्रेम सिंह, गज्जू सुथार, मुकेश जोशी, अनूप गहलोत, श्रवण सिंह खारा, महादेव शर्मा, नंदू सिंह फौजी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
15 September 2021 12:32 AM