03 May 2021 12:07 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना के तांडव पर नियंत्रण पाने के लिए बीकानेर जिला कलेक्टर नमित मेहता ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है। मेहता ने 17 मई सुबह 5 बजे तक समस्त प्रकार के खेल मैदानों व सार्वजनिक उद्यानों (पार्कों) को बंद रखने के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में महामारी रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान खेलकूद अथवा घूमने के बहाने भी कोई निकल नहीं सकेगा। बता दें कि शहर के पब्लिक पार्क, लक्ष्मीनाथ मंदिर पार्क सहित बड़ी संख्या में छोटे बड़े पार्क व खेल मैदान है जहां लोग वॉकिंग व खेलकूद हेतु आते हैं। वर्तमान हालात में भी लोग यहां आ जा रहे हैं। ऐसे में मेहता के इस आदेश की पालना से कोरोना के फैलाव को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।
मेहता ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए ये आदेश जारी किया है। मेहता ने बताया कि आदेशों का उल्लंघन करने पर संबंधित के विरुद्ध धारा 188 आईपीसी सहित अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
RELATED ARTICLES
31 December 2021 06:31 PM