23 April 2020 06:14 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। लॉक डाउन के बीच देशभर के होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट आदि 15 अक्टूबर तक बंद कर दिए जाने का आदेश सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस आदेश के चलते वे लोग भ्रमित हो रहे हैं जिनके यहां इस समय तक विवाह है अथवा जिनके यहां लॉक डाउन की वजह से विवाह रद्द हो गये। ख़बरमंडी न्यूज़ ने इस आदेश की वास्तविकता जानी, पता चला कि टूरिज्म मिनिस्ट्री के लेटर हैड पर जारी यह आदेश फेक है। इतना ही नहीं टूरिज्म मिनिस्ट्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकांउट के जरिये इस आदेश पर साफ कहा है कि यह आदेश फेक है। वहीं सायबर पुलिस इसे वायरल करने वालों तक पहुंचने की कोशिश भी कर रही है। बता दें कि होटल, रेस्टोरेंट व रिसोर्ट आदि को लेकर तीन मई तक के लॉक डाउन के बाद का कोई आदेश अभी नहीं आया है। ऐसे में अभी कुछ भी कहना या कोई निर्णय लेना ठीक नहीं होगा।

RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
25 June 2021 03:15 PM