21 December 2020 11:45 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। किशनलाल ज्वैलर्स के वारिस पर बलात्कार का मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित युवती ने बीछवाल थाने में परिवाद भेजा, जिस पर आरोपी सनातन सोनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीआई मनोज शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 376भादंसं व 66 ई आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक ने परिवादिया से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। अब शादी से इन्कार कर रहा है। वहीं परिवादिया के व्यक्तिगत फोटो भी आरोपी ने ले लिए थे। पुलिस आरोपों की सत्यता की जांच करेगी।
वहीं दूसरी ओर सनातन ने नयाशहर थाने में युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवती पर हनी ट्रैप का आरोप लगा है। परिवादी ने बताया है कि युवती ने उससे इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क किया था। जिसके बाद चैटिंग शुरू हुई। फिर अक्टूबर 2020 में युवती ने उसे एक कॉलोनी के आगे से पिक करने का कहा। जहां से दोनों होटल नरेंद्र भवन गये। जहां दोनों ने शराब पी। यहीं से सिलसिला आगे बढ़ा। फिर युवती की डिमांड बढ़ती गई व वह उसे धमकियां देने लगी। पुलिस ने युवती के खिलाफ धारा 389,420 व 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
अब पुलिस मामले की सत्यता की जांच करेगी। बता दें कि बीछवाल थाने में दर्ज रेप के मामले की जांच सीआई मनोज शर्मा कर रहे हैं। वहीं नयाशहर थाने में दर्ज हनी ट्रैप के मामले की जांच सीआई फूलचंद शर्मा कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
29 October 2026 10:28 PM