06 March 2020 08:27 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। एक बार पार्षद मनोज विश्नोई के आंदोलन ने सार्दुलगंज की किस्मत खोल दी है। गत दिनों विश्नोई द्वारा कलेक्टर को ज्ञापन देकर तीन मांगें की गई थी व मांगे पूरी न करने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिसके बाद अब सार्दुलगंज की आंतरिक सड़कों के निर्माण के लिए 282000 रूपए व ए-ब्लॉक में पार्क के लिए पांच लाख रूपए का टेंडर किया गया है। विश्नोई ने बताया कि कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने निगम आयुक्त को फोन कर पंचशती सर्किल पर सुलभ शौचालय भी बनवाने का निर्देश दिया है। उल्लेखनीय है मनोज विश्नोई लगातार अपने वार्ड के लिए महत्त्वपूर्ण काम कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES
13 October 2026 03:09 PM