08 November 2025 02:37 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। नशे के खिलाफ डीएसटी ने गंगाशहर पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने तीन तस्करों को डोडा सहित धर दबोचा है। आरोपियों की पहचान सर्वोदय बस्ती निवासी 19 वर्षीय सदीक पुत्र रोशन मुसलमान, सर्वोदय बस्ती निवासी 19 वर्षीय फरमान पुत्र मोहम्मद रफीक व सर्वोदय बस्ती निवासी 24 वर्षीय गणेश पुत्र रमेश बारूपाल के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से करीब 23 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ बताते हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपी नीमच से डोडा पोस्त लेकर बीकानेर आए थे। वे पुलिस के डर से भीनासर नोखा रोड़ पर बस से उतर गए। डीएसटी ने मुखबिर की सूचना पर गंगाशहर पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को पकड़ लिया।
कार्रवाई करने वाली डीएसटी के एएसआई रामकरण सिंह मय टीम में हैड कांस्टेबल महावीर, हैड कांस्टेबल कानदान, करणपाल एफसी ने राजेंद्र एफसी शामिल थे।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
24 March 2023 10:48 AM