08 July 2021 06:52 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सदर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग में घायल हुए युवकों के नाम सामने आ गए हैं। सीओ सदर पवन भदौरिया के अनुसार एक घायल का नाम हसन व दूसरे का नाम जग्गू है। मामला पैसे के लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है। ख़बर लिखने तक पुलिस आरोपियों के बयान लेखबद्ध कर रही थी।
बता दें कि वारदात की सूचना पर एएसआई तनेरावसिंह मय पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा था। उससे पहले घायलों को मोहल्लेवासियों ने ट्रोमा सेंटर पहुंचा दिया। सीओ सदर पवन भदौरिया व सदर थानाधिकारी सत्यनारायण गोदारा ट्रोमा पहुंचे।
RELATED ARTICLES
14 August 2020 06:20 PM