25 September 2025 05:51 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इस वक्त की बड़ी ख़बर यह है कि जन जागरुकता और मीडिया की ताकत ने प्रशासन की आंखें खोल दी है। आख़िरकार गांधी चौक में सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बता दें कि लगातार दो दिनों से युवा नेता हेमंत कातेला व समाजसेवी सोनू त्रिपाठी के नेतृत्व में दुकानदार संघर्ष कर रहे थे। गुरूवार को जब 12 बजे तक भी काम शुरू नहीं हुआ तो रास्ता जाम किया गया। वहीं ख़बरमंडी न्यूज़ ने लगातार इस मुद्दे को उठाया। हेमंत कातेला व सोनू त्रिपाठी ने ख़बरमंडी न्यूज़ का आभार जताया। उल्लेखनीय है कि पिछले 12-13 दिनों में जनता को बहुत परेशानी हुई। इस पूरे मामले में मुख्यधारा के जनप्रतिनिधियों का कहीं कोई सहयोग नहीं दिखा। आख़िरकार बुधवार को हेमंत कातेला व सोनू त्रिपाठी के नेतृत्व में युवा शक्ति ने संघर्ष शुरू किया। युवा शक्ति के संघर्ष और ख़बरमंडी की कलम की ताकत से एकबार फिर जनहित का कार्य शुरू हुआ। देखें वीडियो
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM