06 June 2023 10:01 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। संभागीय आयुक्त नीरज के पवन जिले के समस्त विभागों की कार्यशैली व व्यवस्थाओं पर गंभीर नज़र बनाए हुए हैं। आज वे अभय कमांड के उस सेक्शन में पहुंच गए जहां से ट्रैफिक पुलिस हेलमेट, सीटबेल्ट आदि के ऑनलाइन चालान करती है। सूत्रों के मुताबिक डॉ पवन ऑनलाइन चालान की तकनीक की जानकारी लेने के साथ साथ चालान की ट्रांसपेरेंसी देखना चाहते थे।
इस दौरान उन्होंने ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज रमेश सर्वटा से अब तक हुए चालानों की जानकारी ली। कांस्टेबल सोमवीर से ऑनलाइन सिस्टम समझा। इतना ही नहीं मौके से अपने निर्देशन में 15 चालान भी कटवाए। सर्वटा ने बताया कि संभागीय आयुक्त ने खुद शहर में ट्रैफिक नियमों की पालना ना करने वाले चालकों को देखा। इस दौरान काली फिल्म, हेलमेट व सीट बेल्ट के चालान करवाए।
बता दें कि प्रदेश में बीकानेर पहला जिला है जहां ऑनलाइन चालान की व्यवस्था शुरू की गई है। बीकानेर ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली की भी काफी सराहना की जा रही है। सर्वटा के अनुसार डॉ पवन भी ट्रैफिक पुलिस की कार्यशैली से काफी प्रभावित हुए।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM
27 February 2022 04:05 PM