31 March 2020 09:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कोरोना को लेकर बीकानेर आज भी सुरक्षित रहा। आज आई सभी 18 रिपोर्ट्स नेगेटिव आई यानी बीकानेर में किसी को भी कोरोना नहीं है। वहीं राजस्थान में पिछले 24 घंटों में 14 नये पॉजिटिव आ चुके हैं, इनमें से दस मरीज ईरान से आए हुए हैं। इस तरह अब राजस्थान में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 93 पर पहुंच गया है। जिनमें भीलवाड़ा में सर्वाधिक 26 मरीज हैं। वहीं भीलवाड़ा, जयपुर 21, झुंझुनूं 8, पाली 1, प्रतापगढ़ 2, सीकर 1, जोधपुर 7, डूंगरपुर 3, चुरू 1, अजमेर 5 व अलवर 1 सहित कुल 11 जिले कोरोना की चपेट में हैं। ख़बर लिखने करीब 397 संदिग्धों की रिपोर्ट आनी बाकी थी।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM