14 April 2020 06:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में 52 संदिग्धों की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है, यानी इनको कोरोना नहीं है। इनमें से 43 सैंपल गंगाशहर के हैं। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा ने बताया गंगाशहर में कोरोना की चेन ब्रेक हो चुकी है। पॉजिटिव युवक की पत्नी, बच्ची व ससुर की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। मीणा ने पॉजिटिव युवक की समझदारी की तारीफ की है। उनके अनुसार इस युवक ने आते ही डॉक्टर को दिखा दिया था व उसके बाद भी पूरी सावधानी बरती। पॉजिटिव युवक का इलाज पीबीएम में चल रहा है, उसके भी जल्द ठीक होने की संभावना बताई जा रही है। इसके परिवार को एहतियातन 14 दिनों के लिए स्टेट क्वारन्टाइन में रखा जाएगा, वहीं नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाएगा। बता दें कि सोमवार को लिए सैंपल रेंडमली लिए गए थे। मीणा ने अपील की है कि लॉक डाउन व कर्फ्यू की पूरी पालना करें, ताकि हम आगे भी सुरक्षित रह सकें।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM