14 December 2020 06:15 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। सोमवार शाम जीमेल, यू-ट्यूब, गूगल सर्च व गूगल मैप सहित गूगल सेवाएं अचानक से रुक गईं। 36 मिनट की रुकावट ने दुनिया को रोक दिया। इस डाउन की पुष्टि डाउन डिटेक्टर सहित टीम यूट्यूब ने ट्वीटर के माध्यम से की है। कुछ ही देर में गूगल डिटेक्टर पर करीब 38 हजार शिकायतें दर्ज हो चुकी थीं। इसी तरह जीमेल व यूट्यूब पर भी शिकायतें दर्ज हुईं हैं। यह डाउन किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। संबंधित साइट्स की टीमें इस पर काम कर रहीं हैं। ख़बर लिखने तक करीब करीब समाधान हो चुका था। अंदेशा है कि यह हैकर्स अटैक था।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM