26 October 2023 11:04 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गोपेश्वर बस्ती निवासी केदार अग्रवाल पुत्र पुरुषोत्तम अग्रवाल की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक के भाई अमित अग्रवाल ने गिरीराज व्यास व अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। जयनारायण व्यास कॉलोनी पुलिस ने गिरीराज व्यास व अन्य के खिलाफ धारा 302 व 34 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
बता दें कि कुछ दिनों पहले पवनपुरी रेलवे ट्रैक के पास केदार का शव मिला था। परिजनों ने आत्महत्या मानते हुए मर्ग दर्ज करवाई थी। अब मृतक के भाई ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है। परिवादी के अनुसार केदार लंबे समय से अपने पिता के बाद फड़बाजार स्थित किराया स्टोर संभालता था। आरोप है कि क्रिकेट बुकी गिरीराज व्यास ने केदार को झांसे में लेकर 20 हजार रूपए की मासिक तनख्वाह पर बुक में रख लिया।
आरोप है कि बाद में गिरीराज व उसके साथियों ने केदार व पिताजी को प्रलोभन देकर पैसे ऐंठे। बाद में लेनदारी व देनदारी का तकाजा होने पर बुक का काम करने की सीख देते हैं। आरोपियों की वजह से केदार मानसिक परेशान हो गया था। आरोप है कि गिरीराज ने भी केदार को मारकर रेलवे ट्रैक के पास फेंका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि गिरीराज व्यास क्रिकेट बुक के मामले में काफी कुख्यात है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM