14 April 2020 04:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में निजामुद्दीन जमात से लौटे पहले जमाती पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला टोंक जिला पुलिस ने दर्ज किया है। आरोपी नासिर ने जमात से लौटने की जानकारी प्रशासन को नहीं दी थी, वहीं चोरी छिपे आने के बाद दिल्ली की हिस्ट्री भी छुपाकर रखी थी। इसके संपर्क में आने से करीब 24 लोग संक्रमित हुए थे। टोंक पुलिस ने धारा 269 व0270 सहित महामारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। बता दें कि पूरे प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे लोग मौजूद हैं।
RELATED ARTICLES
10 February 2024 12:03 AM