12 October 2021 10:38 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र में स्कूटी व सोना लूट की आशंका ने हड़कंप मचा दिया। करीब डेढ़ घंटे की भागदौड़ के बाद कथित लुटेरा नशेड़ी भी मिल गया है। वहीं स्कूटी व स्कूटी में रखा सोना भी मिल गया है।
मामला बागीनाड़ा हनुमान मंदिर छींपों का मोहल्ला निवासी 15 वर्षीय निखिल पुत्र सुरेंद्र सोनी से जुड़ा है। दरअसल, निखिल के पिता घड़ाई का काम करता है। अभी तक के अपडेट के अनुसार निखिल भैरूं रतन स्कूल के पास सोना लेने गया हुआ था। वह स्कूटी में करीब सात ग्राम सोना डालकर लौट रहा था, तभी गोगागेट के बाहर एक युवक ने लिफ्ट की जिद की। निखिल ने लिफ्ट दे दी, उसके कहे अनुसार मोहता सराय भी पहुंच गया। सिस्टर निवेदिता कॉलेज के आगे नशेड़ी युवक ने निखिल से स्कूली ली और भाग गया। सूचना पर पहले कोतवाली पुलिस के एएसआई भानीराम टीम के साथ पहुंचे। बाद में सीमा गंगाशहर की मालूम होने पर गंगाशहर पुलिस के एचसी मांगीलाल सियाग मय टीम मौके पर पहुंचे। जांच के बाद थोड़ी ही दूर पर स्कूटी सहित नशेड़ी भी मिल गया। राणीदान चारण के अनुसार स्कूटी लेकर गया युवक नशे में है। उसके हाथ की नशे कटे होने के निशान है, टांके भी लगे हुए हैं। युवक की पहचान गोगागेट निवासी भुवनेश पुत्र बजरंग माली के रूप में हुई है। भुवनेश को अस्पताल ले जाया गया है। उसका इलाज शुरू करवाया जाएगा। सुबह नशा उतरने पर पूछताछ की जाएगी। राणीदान के अनुसार प्रथमदृष्टया घटना के पीछे लूट का इरादा प्रतीत नहीं होता। लूट होती तो वह कुछ दूर आगे ही बैठा नहीं मिलता। आरोपी नशे में धुत्त भी है। मामले की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
03 December 2021 10:53 PM