19 October 2021 03:06 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हजारों में किसी एक को करोड़ पति बनाने वाला क्रिकेट सट्टा हजारों लोगों को बर्बाद कर रहा है। ताज़ा मामला श्रीडूंगरगढ़ का है। मोमासर बास निवासी आतिश डागा पुत्र माणक चंद डागा को घर से भागना पड़ा गया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल सेवाराम के अनुसार 16 अक्टूबर की सुबह 10 बजे आतिश दुकान जाने का कहकर घर से निकला था। जो वापिस नहीं लौटा। पिता ने गुमशुदगी दर्ज करवाई। वह बाइक बाजार में छोड़कर चला गया था।
दो दिन तक तलाश की मगर वह नहीं मिला। बीती शाम उसने स्वयं ही सुजानगढ़ से श्रीडूंगरगढ़ में अपने जानकार को फोन किया। परिजन उसे सुजानगढ़ से लेकर आए। सेवाराम के अनुसार वह अहमदाबाद चला गया था। जहां से बस में बैठकर वापिस लौटा। इस बीच उसने मोबाइल ऑन किया था। पिता ने जानकारी दी तो लोकेशन भी निकाली। लोकेशन रिंगस रोड़ की आई। वह माउंट आबू होते हुए लौटा होगा।
पुलिस के अनुसार 15 को आईपीएल खत्म हुआ था। उसके पैसे लग गए थे। जिसके बाद अगले ही दिन वह घर से निकल गया।
RELATED ARTICLES
13 March 2026 11:38 AM