03 March 2026 04:44 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। चुरू जिले के बीदासर में होटल व शराब व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना बीती रात 12:30 बजे की है। सूत्रों के मुताबिक बीदासर की नोखा-सीकर रोड़ स्थित होटल द रॉयल ट्रीट में घुसकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। तीन हथियारबंद बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें होटल मालिक मुनीराम मंडा की मौत हो गई। वहीं भीखाराम जाट, श्रवण जाट व प्रभु राम प्रजापत घायल हैं। भीखाराम जाट की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसके सीने पर गोली लगी थी।
बताया जा रहा है कि फायरिंग के बाद मुनीराम सहित चारों को सुजानगढ़ ले जाया गया। जहां मुनीराम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य को प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया। श्रवण व प्रभुराम खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। श्रवण सिंह मुनीराम का भाई है, उसके पैर व कमर में गोली लगी।
प्रतिस्पर्धा ने लिया विवाद का रूप और कहानी पहुंची मौत तक: सूत्रों के मुताबिक मामला आपसी रंजिश से जुड़ा है। देवी सिंह खेड़िया नाम के व्यक्ति पर हत्या करवाने का आरोप है। बताया जा रहा कि देवी सिंह कुछ समय पहले मुनीराम के साथ ही काम करता था। बाद में उसने अलग से शराब का ठेका ले लिया। यहीं से रंजिश शुरू हुई। बढ़ते बढ़ते यह रंजिश खूनी रंजिश में बदल गई। यह रंजिश शराब की दुनिया का बेताज बादशाह बनने की होड़ में बढ़ती गई।बताया जा रहा है कि 7 माह पहले ही मुनीराम की हत्या की सुपारी दे दी गई थी। तब वह असफल हो गये।इसके लिए 20 लाख रुपए देने की बात सामने आ रही है। देवी सिंह खैरिया पर सुपारी देने का आरोप है जबकि राजू राम नेहरा और उसके साथियों पर फायरिंग का आरोप है। पुलिस ने राजू राम नेहरा की पहचान कर ली है, जबकि दो अन्य की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। राजूराम आदतन अपराधी बताया जा रहा है।
-सीसीटीवी में कैद हुई वारदात: होटल के सीसीटीवी कैमरे में पूरी वारदात कैद हो चुकी है। हथियारबंद तीन बदमाशों की एंट्री से लेकर फायरिंग तक की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। वारदात के वक्त होटल में काफी लोग थे। कुछ खाना खा रहे थे। जबकि काउंटर पर मुनीराम सहित 8-9 व्यक्ति थे। जिनमें कुछ ग्राहक भी थे। बताया जा रहा है बदमाशों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। मुनीराम को काफी गोलियां मारी गईं। कुछ मिनटों तक गोलियां चलाई गईं। एक एक व्यक्ति पर बार बार फायरिंग की गई।
-खाना खाने आया व्यक्ति भी आया चपेट में: बताया जा रहा है कि प्रभु राम प्रजापत होटल में खाना खाने आया था। जब बदमाशों ने बंदूक यानी तो उसे लगा होली का मज़ाक़ है। यही फायरिंग शुरू हुई। उसने बेहोश होने का नाटक शुरू कर दिया। उसके दो गोली कांधों पर लगी जबकि एक गोली गाल को छूकर निकल गई।
चुरू एसपी जय यादव खुद मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।
RELATED ARTICLES
