07 October 2025 03:05 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश भर में शहरी सेवा शिविर आयोजित हो रहे हैं। बीकानेर नगर निगम भी लगातार शिविर लगा रहा है। हालांकि शिविरों का धरातल पर कितना फायदा मिलेगा, ये बाद की बात है। वजह, बीकानेर में सार्वजनिक व्यवस्थाओं की बदहाल स्थिति है। बीकानेर का हर नागरिक बीकानेर की इस दुर्दशा को देखकर दुखी है। हर व्यक्ति का दिल जल रहा है। हालांकि यह शिविर समस्याएं मिटाने की योजना के तहत ही आयोजित किए जा रहे हैं।
मंगलवार को मुरलीधर के अग्निशमन केंद्र में शहरी सेवा शिविर शुरू हो गया है।
इसके तहत मंगलवार को वार्ड नंबर-2, 22, 23 व 24, बुधवार को वार्ड नंबर 17, 18, 42 व 55, गुरुवार को वार्ड नंबर -44, 43, 56, 57 व 58 व शुक्रवार को वार्ड नंबर- 59, 60, 73, 74 व 75 एवं शनिवार को वार्ड नंबर-71, 72, 78, 79 व 80 की समस्याएं सुनी जाएंगी।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM