04 December 2024 02:11 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। इन दिनों सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज व पीबीएम अस्पताल में कार्यरत 413 यूटीबी नर्सेज की चिंता से नींदें उड़ी हुई है। ये सभी बेरोजगारी के संकट से आशंकित है। इनमें मेडिकल कॉलेज के 219 व पीबीएम के 194 नर्सेज शामिल हैं।
दरअसल, निविदा पर लगे इन कर्मचारियों का 31 दिसंबर तक एक्स्टेंशन है। ऐसे में 31 दिसंबर के बाद ये कहां जाएंगे, ये सभी इसी डर के साये में है।
इनकी सेवा विस्तार हेतु नर्सेज नेता अनिल प्रजापत के नेतृत्व में आज एक प्रतिनिधि मंडल सीएमएचओ बीकानेर डॉ राजेश गुप्ता से मिला। गुप्ता को ज्ञापन देकर इन कर्मचारियों की सेवा का विस्तार करने की मांग की गई है। बताया जा रहा है कि पीबीएम व मेडिकल कॉलेज में कार्यभार के अनुरूप अभी और अधिक कर्मचारियों की आवश्यकता है। ऐसे में इनकी सेवाओं का विस्तार करना अतिआवश्यक है। नर्सेज नेता रमजान तंवर ने बताया कि संगठन ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य व पीबीएम अधीक्षक से भी यूटीबी नर्सेज की अभिवृद्धि का प्रस्ताव पत्र लिखवाया है। यह प्रस्ताव पत्र स्वास्थ्य विभाग जयपुर को भी ईमेल किया गया है। वहीं जल्द ही जयपुर जाकर भी निदेशक स्वास्थ्य विभाग से मिलेंगे। प्रतिनिधि मंडल में उवेश भाटी, राजेश गौड़, विजय तंवर, नितिन शर्मा, अब्दुल रज्जाक, सुरेंद्र कुमार आदि शामिल थे।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
18 April 2021 11:35 PM