05 October 2022 12:42 AM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। दांव-पेच के धुरंधरों के बीच चल रही अंतराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स प्रतियोगिता हर दिन और अधिक रोमांचक होती जा रही है। मंगलवार को गंगाशहर के आशीर्वाद भवन में दो श्रेणियों के खिलाड़ियों के बीच 157 बिसात पर 314 शातिरों ने दिमाग के घोड़े दौड़ाए। दांव पेच का यह खेल तब और भी रोमांचक हो गया जब उद्योगपति विनोद बाफना, बाफना एकेडमी के सीईओ डॉ पीएस वोहरा, ऋषभ सेठिया व जय सेठिया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे। सभी राजस्थान शतरंज संघ द्वारा आयोजित किए जा रही इस प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर प्रतियोगिता से जुड़े हैं। प्रतियोगिता प्रबंधक पवन महनोत व रमेश भाटी द्वारा आगंतुकों का स्वागत अभिनन्दन किया गया।
मंगलवार को कैटेगरी ए में राजस्थान के ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता ने ईरान के तहबाज अर्श को हराकर एकल बढ़त हासिल की। संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि रूस के जीएम बोरिस और जॉर्जिया के ग्रांड मास्टर पन्टसुलिआ लेमन ने ड्रा खेला। मंगोलिया के बचुलून और ईरान के ओमिदी आर्या ने ड्रा खेला। दीपन चक्रवर्ती, आराध्या गर्ग, अनुज श्रीवर्ती, राम अरविंद, यूएसए के जितदिनोव और कुशाग्र मोहन का खेल बराबरी पर रहा।
प्रतियोगिता के निदेशक एस एल हर्ष ने बताया कि कैटेगरी बी में तमिलनाडु के दिनेश कुमार ने बिहार के मोहित सोनी को हराकर एकल बढ़त हासिल की। कदव ओमकार व पोटलुरी सुप्रिया के खेल ड्रॉ रहे। किशोर कुमार और अजय बिरवानी का खेल भी ड्रा रहा। वहीं महाराष्ट्र के निर्गुण केवल ने राजस्थान के भरत बंसल को और रमनदीप सिंह गिल ने दिल्ली के शुभम को हराया।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
16 June 2023 04:30 PM