07 September 2021 11:30 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर के पार्षद एक बार फिर बिजली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल रहे हैं। वार्ड नंबर 17 की पार्षद चेतना चौधरी के प्रतिनिधि सुरेंद्र डोटासरा के अनुसार 8 अगस्त को सुबह साढ़े ग्यारह बजे बिजली कंपनी के ऑफिस के आगे प्रदर्शन किया जाएगा। डोटासरा के अनुसार प्रदर्शन में बीजेपी कांग्रेस सहित निर्दलीय पार्षद भी शामिल होंगे।
पार्षद प्रतिनिधि मघाराम भाटी के निधन के मुद्दे को लेकर यह प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही कर्मचारी के ड्रेस कोड, आईडी कार्ड आदि मुद्दों पर भी बात होगी। पार्षद कंपनी की कमियां गिनाएंगे।
बता दें कि सोमवार को पार्षदों ने बिजली कंपनी के सीओओ शांतनु भट्टाचार्य का मुंह काला कर दिया था। जिसके बाद रात को 6-7 पार्षदों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ।
RELATED ARTICLES
14 September 2022 11:39 AM