12 July 2020 02:41 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिला कलेक्टर व मजिस्ट्रेट नमित मेहता ने जीरो मोबिलिटी क्षेत्र में वाहन चलाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। शहर के तीन थाना क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कर्फ्यू लगाया गया था। 8 जुलाई को आए इस आदेश में कोटगेट, नयाशहर व कोतवाली थाना क्षेत्र को जीरो मोबिलिटी क्षेत्र घोषित किया गया था। मेहता ने कहा है कि इन तीन थाना क्षेत्रों में अनुमत वाहनों को छोड़कर अन्य कोई भी वाहन नहीं चलाया जा सकेगा। आदेश के अनुसार मेडिकल तथा अन्य इमरजेंसी के वाहन, दूध वितरण, अनुमत किराणा व फल सब्जी की आपूर्ति करने वाले वाहन, अनुमत सरकारी विभागों के कार्मिकों के निवास से ऑफिस आवागमन सहित आवश्यक सेवाओं के लिए जिला प्रशासन, पुलिस, नगर निगम, नगर विकास न्यास, रसद विभाग, अग्निशमन, जलदाय विभाग, विद्युत, चिकित्सा सेवा आदि में काम आने वाले वाहनों को छूट दी गई है।
RELATED ARTICLES
23 December 2024 06:22 PM