07 July 2022 06:57 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शुद्ध नमकीन व मिठाई के लिए विश्वभर में प्रसिद्ध बीकानेर को अब मिलावटखोरों की नज़र लग चुकी है। प्रतिदिन लाखों लोग ऐसे ही मिलावटी फास्ट फूड, नमकीन व मिठाईयों का सेवन कर रहे हैं। सीएमएचओ डॉ बीएल मीणा के निर्देश पर आज अंबेडकर सर्किल स्थित जोधपुर नमकीन भंडार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। मीणा के अनुसार यहां से टीम ने कचौरी, समोसा, लड्डू, जलेबी सहित तेल के सैंपल लिए हैं।


बताया जा रहा है कि सीएमएचओ मीणा को इस दुकान पर मिलावटी खाद्य पदार्थ बिकने की शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि यहां की जलेबी में अत्यधिक रंग मिलाया जा रहा है, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। वहीं लड्डू में भी गुणवत्ता की कमी है।
बता दें कि जोधपुर नमकीन पर रोज सैकड़ों लोग खरीददारी करते हैं। ग्राहकों को शुद्ध खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना किसी भी प्रतिष्ठान की जिम्मेदारी है मगर ऐसा नहीं किया जाता है।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM