01 July 2026 06:55 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। भारत के सक्रिय पत्रकारों के संगठन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट (आईएफडब्ल्यूजे) की बीकानेर ईकाई के नये जिलाध्यक्ष की घोषणा कर दी गई है।
आईएफडब्ल्यूजे की बीकानेर ईकाई की कमान अब पत्रकार विक्रम जागरवाल के हाथ में होगी। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ ने विक्रम जागरवाल को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।
जागरवाल के बीकानेर ईकाई के जिलाध्यक्ष बनने पर पत्रकारों ने खुशी व्यक्त की है। बता दें कि विक्रम जागरवाल लंबे समय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं। वहीं विभिन्न पत्रकार संगठनों में अलग अलग पदों पर रहते हुए अपनी जिम्मेदारी का कुशल निर्वहन कर चुके हैं।
आईएफडब्ल्यूजे के प्रदेशाध्यक्ष ने पत्रकारिता व संगठनों में उनके अनुभव को देखते हुए यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। जागरवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले में संगठन व पत्रकारों के हितों से जुड़े कार्य प्राथमिकता से किए जाएंगे। संगठन की जिला कार्यकारिणी की घोषणा भी जल्द ही की जाएगी।
RELATED ARTICLES
26 August 2020 11:52 AM
