02 August 2026 08:19 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर से इस की वक्त बड़ी ख़बर आ रही है। पाकिस्तानी तस्करों पर एसपी मृदुल कच्छावा की पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। मामला खाजूवाला का है। यहां ड्रोन डंपिंग से 10 किलो हेरोइन, 11 पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस मिले हैं।
पुलिस ने हेरोइन, पिस्टल, कारतूस व ड्रोन जब्त कर लिए हैं। वहीं माल लेने आए जोधपुर निवासी विरेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन की कीमत करोड़ों रूपए है। एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में एएसआई दीपक यादव व श्रीराम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इन दोनों के इनपुट पर खाजूवाला पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM