08 February 2021 06:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। उप-निदेशक महिला अधिकारिता विभाग बीकानेर जिला प्रशासन एवं महिला अधिकारिता विभाग की ओर से बिटिया गौरव रथ यात्रा का आयोजन शनिवार को श्री डूंगरगढ़ ब्लॉक के पूनरासर ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में किया गया। श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक सुपरवाइजर माया विश्नोई ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की जानकारी दी। महिला सुरक्षा एवं सलाह केंद्र समन्वयक डॉ मंजू नागल ने बालिकाओं के साथ होने वाली हिंसा की रोकथाम के बारे में जानकारी दी। एडवोकेट सरिता गोदारा ने कानूनों की जानकारी दी। प्राचार्य सुनील कुमार ने बेटियों को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व लिंगानुपात सुधारने हेतु शपथ दिलवाई गई। वहीं बालिकाओं के नाम पर पौधारोपण कर कन्या वाटिका की शुरुआत की गई। इसी क्रम में सेरूणा ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम किया गया। जिसमें बेटी के जन्म पर थाली बजाकर कर बेटी का स्वागत किया गया और जिला कलेक्टर द्वारा बिटिया के नाम पर बधाई संदेश कार्ड महिलाओं व बालिकाओं को दिए गए। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य जयश्री व सेरूणा थाने के कांस्टेबल विजय कुमार चौधरी व जयवीर सिंह भी वहां उपस्थित रहे।
" frameborder="0" allow="accelerometer; autoplay; clipboard-write; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture" allowfullscreen style="border: 4px solid #FACD43;">
RELATED ARTICLES
30 January 2023 07:29 PM