15 September 2022 11:07 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। कांग्रेस नेता दिलीप बांठिया का एक्सीडेंट होने की ख़बर है। घटना बीती रात करीब 12 बजे की है। बांठिया अपनी पत्नी पिंकी, सौरभ छाजेड़ व ड्राईवर के साथ जोधपुर से गंगाशहर लौट रहे थे। देशनोक से निकलते ही अचानक काला सांड कार के आगे आ गया। सड़क पे अंधेरा था और सांड भी गति में आया था। दुर्घटना में कार आगे से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि दिलीप बांठिया सहित किसी को भी एक खरोंच तक नहीं आई।
बांठिया ने कहा कि उनकी पत्नी का जन्मदिवस था। ऐसे में वे जन्मदिवस मनाने जोधपुर में क्लैट की तैयारी कर रही अपनी बेटी के पास गए थे। लौटते वक्त यह हादसा हो गया।
बता दें कि नोखा रोड़ हाइवे पर हर रात ही अंधेरा छाया रहता है। गंगाशहर जैन स्कूल से भीनासर तक लगभग सभी लाइटें बंद ही रहती है। दूसरी तरफ कुत्तों व गौवंश की आवाजाही रहती है। अंधेरी सड़क पर वाहन चालक कुछ देखने में असमर्थ हो जाता है, परिणाम स्वरूप आए दिन एक्सीडेंट होते हैं।

RELATED ARTICLES
14 December 2020 11:56 PM