27 May 2021 10:47 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। ब्लैक फंगस चिंता बढ़ाता ही जा रहा है। तीन और संदिग्धों में भी ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। अब पीबीएम में ब्लैक फंगस के मरीजों का आंकड़ा 18 पर पहुंच चुका है। 18 में से 13 मरीज़ बीकानेर के हैं, वहीं पांच बाहर के शामिल है। बाहर के पांच मरीजों में से तीन की मौत हो चुकी है। बता दें कि 18 में से एक मरीज कैंसर पीड़ित हैं। डेढ़ साल के बच्चे को ब्लड कैंसर है, उस वजह से स्टेरॉइड देना पड़ा। वह ब्लैक फंगस का शिकार हो गया।
RELATED ARTICLES
16 January 2021 11:17 PM