26 November 2020 12:35 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ा शॉट मारा है। थानाधिकारी राणीदान चारण के नेतृत्व वाली टीम ने तीस लाख रुपए का डोडा-पोस्त पकड़ा है। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर थाने के समीप वाली रोड़ पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान आए एक ट्रक की तलाशी ली गई तो चावल की आड़ में छिपाया हुआ डोडा पोस्त मिला। यह सारा अवैध माल कट्टों ने नीचे छिपाया हुआ था। राणीदान चारण ने बताया कि दोनों तस्कर श्रीबालाजी के सतेरण के रहने वाले हैं। दोनों की पहचान हरिकिशन विश्नोई व दिलीप कुमार विश्नोई के रूप में हुई है।
.jpeg)
आरोपी यह माल रांची के जमशेदपुर से लाए चावल में छिपा कर लाए। यह चावल जयपुर की एक पार्टी को जाना था। वहीं डोडा-पोस्त पांचू थाना क्षेत्र के भादला निवासी उम्मेदाराम विश्नोई को जाना था। उम्मेदाराम ने दोनों आरोपियों से श्रीबालाजी में ही डोडा-पोस्त लेने की बात की थी।
पुलिस ने ट्रक नंबर जीए 4832 सहित चावल व डोडा पोस्त जब्त कर लिया है। वहीं दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। बता दें कि जेएनवीसी पुलिस द्वारा की गई यह कार्रवाई बड़ी कार्रवाई है।
.jpeg)


RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM
17 February 2025 09:52 AM