13 August 2020 11:43 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर की 16 महिला पुलिसकर्मियों को आज जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। कोरोना काल में इन महिला पुलिसकर्मियों ने कोरोना वॉरियर्स की भूमिका शिद्दत से निभाई। इसी को देखते हुए जिला प्रशासन ने इन्हें सम्मानित किया है। इन्हें आज रविन्द्र रंगमंच में महात्मा गांधी की 150 जयंती के मद्देनजर हो रहे कार्यक्रम के तहत सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाली इन महिला पुलिसकर्मियों में बीछवाल थाने की उनि सुमन शेखावत सहित कालू की धापा व कविता, लूणकरणसर की यशोदा व ममता, जामसर की प्रियंका, शीला व खिमिया, कोतवाली की रेणु, दंतौर की सुमन, देशनोक की माया व रामकौशल्या, गजनेर की सुनीता, बज्जू की इंद्रा, पांचू की संतोष व जसरासर थाने की मकानि सुनीता शामिल है।
RELATED ARTICLES
07 November 2026 04:02 PM