26 August 2020 11:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर में आज 80 नये पॉजिटिव आने के साथ ही अब तक का कुल आंकड़ा 4332 पर पहुंच गया। वहीं दो नयी मौत के साथ कुल मृत्यु का आंकड़ा 79 पर है। इन सब के बीच अच्छी ख़बर भी है। पहली अच्छी ख़बर यह है कि आज 21 मरीज़ ठीक भी हुए हैं। वहीं 1303 संदिग्धों की रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। यानी इतने लोग कोरोना संक्रमण से बच गये। बता दें कि अब 926 केस एक्टिव हैं जो कोविड अस्पताल व सेंटरों में इलाज ले रहे हैं।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM