16 January 2021 12:33 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। मरीजों से लूटमार, कमीशनखोरी व इलाज में लापरवाही करने वाले पीबीएम ने अब नया कीर्तिमान रच दिया है। अब जनाना अस्पताल में प्रसूता के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना बीती रात करीब साढ़े बारह बजे की बताई जा रही है। अक्कासर निवासी महिला को बीती रात प्रसव के लिए लेबर रूम लाया गया था। यहां नर्सों ने उससे मारपीट की बताते हैं। जिस पर प्रसूता ने स्थानीय रिश्तेदार को फोन किया। रिश्तेदार के अनुसार मारपीट करने वाली फीमेल नर्सें थीं।
हालांकि बाद में मामला दबा दिया गया। किसी प्रसूता के साथ किसी भी स्थिति में मारपीट शर्मनाक है। पीड़िता ने अभी तक कोई शिकायत नहीं दी है। अब देखना यह है कि पीबीएम प्रशासन इस मामले में कितनी संवेदनशीलता दिखाता है।
कहते हैं डॉक्टर व चिकित्साकर्मी का व्यवहार ही मरीज़ का आधा दर्द खत्म अन्य देता है, लेकिन पीबीएम में प्रसूता के साथ इस तरह का व्यवहार चिकित्सकीय पेशे को दागदार कर रहा है।
RELATED ARTICLES
17 September 2023 11:25 AM