06 May 2020 12:42 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। शराब के प्रति दीवानगी पिछले दो दिनों में पूरे देश ने देखी है। देश में कहीं कहीं तो यह हालात हुए हैं कि हज़ारों लोग कतार में खड़े दिखाई दिए। दो ही दिनों में शराब से बड़ा राजस्व कमा चुकी सरकार अब शराब बंद करती नहीं दिख रही। हालांकि राजधानी जयपुर में शराब बंद भी करनी पड़ी। इन सबके बीच मदिरा रसिकों के लिए सरकार अब नयी सुविधा पर विचार कर रही है। सूत्रों के अनुसार राजस्थान में शराब की ऑनलाइन बिक्री की योजना बनाई जा रही है। अब रसिकों को शराब घर पर ही उपलब्ध करवाई जा सकती है। अगर ऐसा होता है तो शराब की होम डिलीवरी भी होगी। हालांकि प्रतिबंधित राज्यों में शराब होम डिलीवरी होती आई है। हाल ही में जब शराब पर पाबंदी थी, तब भी शराब की कालाबाजारी हो रही थी। तो शराब घरों-गलियों तक भी पहुंचाई जा रही थी। ऐसे में राजस्थान में शराब की बिक्री ऑनलाइन होती है, तो होम डिलीवरी के बाद रसिक अपने घर पर ही शराब पी सकेगा। ऐसे में शराब रसिकों की वजह से कोरोना संक्रमण का खतरा कम रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
RELATED ARTICLES
08 November 2026 02:46 PM