19 March 2026 02:37 PM


ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। गंगाशहर स्थित अग्रवाल भवन का मैदान दिव्यता व भव्यता के साथ सज चुका है। यहां की भव्य यज्ञशाला व 15 मंदिर देखने लायक है। इसी प्रांगण में आज यानी गुरूवार शाम 5 बजे से महाप्रसादी शुरू होगी। महाप्रसादी में व्रत का भोजन भी रखा गया है। वहीं रात 8 बजे से देवी भागवत महाकथा शुरू होगी।
ख़ास बात यह है कि यह कथा स्वयं कृष्णगिरी पीठाधीश्वर जगद्गुरु पूज्यपाद 1008 श्री वसंत विजयानंद गिरी जी महाराज करेंगे। समस्त आयोजन श्री वसंत विजय जी महाराज के सानिध्य में होगा।
बता दें कि बीकानेर में इससे पहले कभी भी इस तरह का भव्य आयोजन नहीं हुआ। आयोजक संस्था के डॉ संकेश जैन ने बताया कि यह संपूर्ण आयोजन निशुल्क है। वहीं इसमें सभी धर्म-संप्रदाय व जाति के लोग आ सकेंगे। डॉ संकेश के अनुसार महाप्रसादी व देवी भागवत कथा 29 मार्च तक निरंतर चलेगी।
RELATED ARTICLES
04 September 2020 12:15 PM