25 April 2022 11:13 AM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। राजस्थान में रिश्वतखोरों के खिलाफ एसीबी लगातार एक्शन में है। अब श्रीगंगानगर जिले की एक कोर्ट का रिश्वतखोर बाबू एसीबी के हत्थे चढ़ गया है। मामला श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर की एडीजे कोर्ट से जुड़ा है। एसीबी डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया ने बताया कि इसी कोर्ट के ओथ कमिश्नर व साक्ष्य अभिलेखक एडवोकेट रोशन ने फौजदारी बाबू हेमंत कुमार के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत दी थी। एसीबी की टीम ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन करवाया। सत्यापन में रिश्वत मांगना पाया गया। इस पर आरोपी को रंगे हाथों दबोचने के लिए जाल बिछाया गया।
आज आरोपी हेमंत कुमार ने जैसे ही चार सौ रूपए बतौर रिश्वत लिए, एसीबी ने उसे धर दबोचा। बता दें कि एडवोकेट ने आरोप लगाया था कि बाबू हेमंत कुमार साक्ष्य अभिलेखन कार्य के बदले प्राप्त मानदेय से कमीशन मांगता है। कमीशन ना देने पर कार्य आंवटन ना करने की धमकी देता है। आरोपी खर्चा पानी भी मांगता है।
उल्लेखनीय है कि कार्रवाई एसीबी एसपी गगनदीप सिंगला के निर्देशन में डीवाईएसपी वेदप्रकाश लखोटिया मय टीम ने की है।
RELATED ARTICLES
19 October 2026 12:28 PM
20 September 2020 09:28 PM