08 April 2020 09:54 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। पीबीएम हेल्प कमेटी द्वारा किये जा रहे मदद के महायज्ञ में जीवन रक्षा हॉस्पिटल के डॉ पवन कुमार चौधरी भी सहभागी बन चुके हैं। ख़ास बात यह है कि डॉ पवन ने कमेटी के सुरेंद्र राजपुरोहित के एक फोन पर तुरंत मुंहमांगी सहमति दे दी। डॉ पवन ने बीस क्विंटल यानी दो हज़ार किलो आटा व्यक्तिगत रूप से दिया है। कमेटी के सुरेंद्र सिंह राजपुरोहित व बजरंग छींपा ने डॉ पवन का आभार व्यक्त किया है। राजपुरोहित ने बताया का डॉ पवन ने संपूर्ण जीवन रक्षा की तरफ से आमजन से घर पर रहकर सुरक्षित रहने की अपील करते हुए इस कठिन समय में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया है।
RELATED ARTICLES
24 February 2026 10:15 AM