20 July 2026 05:18 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। बीकानेर जिले में छत्तरगढ़ व नोखा के बाद अब पांचू थाना क्षेत्र में खून के रिश्ते ने खून के रिश्ते का खून कर दिया है।
एडिशनल एसपी ग्रामीण बनवाली लाल मीणा के अनुसार मामला पांचू के जांगू गांव का है। जहां एक पुत्र ने पिता की हत्या कर दी है। हत्या कुल्हाड़ी से वार कर की गई है।
सीओ नोखा जरनैल सिंह ने बताया कि मृतक का नाम 55 वर्षीय गंगाबिशन विश्नोई है। वहीं आरोपी पुत्र का नाम 25 वर्षीय राजाराम पुत्र गंगाबिशन विश्नोई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
अब तक की पूछताछ में पता चला कि मामला जमीन के विवाद से जुड़ा है। जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। सोमवार सुबह आरोपी बेटे ने पिता की ही हत्या कर दी।
पूछताछ में हत्या के पीछे खौफनाक राज भी खुल सकते हैं। ये बात हजम नहीं होती कि महज जमीन-जायदाद के लिए एक पुत्र ने अपने पिता की ही हत्या कर डाली।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले छत्तरगढ़ में दो युवकों ने अपने मामा, मौसा व मौसा के लड़के की हत्या कर दी थी। इसके बाद नोखा के पंचारिया चौक में एक भाई ने अपने सगे भाई की हत्या कर दी थी।
खून के रिश्तों के प्रति भी इतनी क्रूरता समाज को कठघरे में खड़ा करती है।
RELATED ARTICLES
27 October 2026 02:41 PM
09 May 2020 07:13 PM