11 March 2022 11:24 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। अधिकारियों के आदेश ना मानने वाले पीबीएम कंट्रोल रूम इंचार्ज सहित एक अन्य नर्सिंग कर्मी को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर ने एपीओ कर दिया है। आदेशानुसार नर्स प्रथम राजेश दिनकर व नर्स द्वितीय डूंगर राम जाम को एपीओ किया गया है।
राजेश दिनकर के खिलाफ लंबे समय से मनमानी व ड्यूटी से नदारद रहने की शिकायतें चल रही थी। दिनकर पीबीएम अधीक्षक परमेंद्र सिरोही के आदेशों को भी नहीं मानता था। सिरोही ने कंट्रोल रूम को 6 नंबर ओपीडी में शिफ्ट करने के आदेश दिए थे, मगर दिनकर ने आदेश की पालना नहीं की। बताया जा रहा है कि ऐसा एक बार नहीं बल्कि बार बार हुआ। हालांकि एक महिला नर्स से हुए विवाद के बाद अधीक्षक ने उसे कंट्रोल रूम से हटा भी दिया था। मगर वह वापिस लौट आया। बाद में संभागीय आयुक्त के निर्देश पर भी कंट्रोल रूम शिफ्ट करने के आदेश हुए, इस बार भी दिनकर ने मनमानी की। हाल ही में संभागीय आयुक्त ने रात के समय कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया था। इसके बाद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने एपीओ आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही डूंगर राम को भी एपीओ किया गया। बताया जा रहा है कि डूंगर राम ने वार्ड में ड्यूटी कम ही करता है। वह कम काम वाले विभागों में चला जाता है। फिलहाल वह वीआईपी किट का इंचार्ज था। बताया जा रहा है कि वह स्वयं को एक मंत्री का जंवाई बताता है। उसी की धौंस दिखाकर मनमानी करता है।
RELATED ARTICLES
18 October 2026 09:12 PM
15 March 2021 07:33 PM