21 September 2020 11:20 PM

ख़बरमंडी न्यूज़, बीकानेर। हरियाणा से डीजल की तस्करी करने वाले माफियाओं के मंसूबों पर चुरू एसपी की जिला स्पेशल टीम ने पानी फेर दिया। एसपी परिस देशमुख ने अवैध धंधों की रोकथाम के निर्देश दे रखे हैं। इसी के तहत डीएसटी के प्रभारी सउनि जोगेंद्र सिंह मय टीम नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान लसेड़ी टोल नाके पर टैंकर नंबर आरजे 18 जीबी 7918 हरियाणा की तरफ से आया। जिससे रुकवाकर पूछताछ की गई तो आरोपी के पास लाइसेंस सहित जरूरी कागजात नहीं मिले। डीएसटी ने तीन हजार लीटर अवैध डीजल भरे इस टैंकर को जब्त कर लिया। राजगढ़ थानाधिकारी गुर भूपेंद्र ने मामले में आरोपी श्यामलाल पुत्र दीवानचंद अग्रवाल निवासी गोरखपुर फतेहाबाद, हरियाणा को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। गुर भूपेंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हरियाणा से लाए इस डीजल को चुरू के छोटे छोटे इलाकों में सप्लाई किया जाना था।
RELATED ARTICLES
21 October 2026 01:33 PM
10 August 2021 12:26 AM